रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से 11.30 बजे कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। 12.20 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम बघेल इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। सीएम बघेल दोपहर 1.55 बजे बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम पटेली पहुंचेंगे। वहां जिला स्तरीय माँ कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम भूपेश बघेल अपरान्ह 3.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान पहुंचेंगे और वहां संत माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। बघेल ग्राम दतान से शाम 5.10 बजे रायपुर आयेंगे। बोरियाखुर्द रोड के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।




