रायगढ़। निकाय चुनाव समाप्त हो चुका है। अब इंतजार निकाय चुनाव के रिजल्ट का है। इस बीच पार्टी के विरुद्ध आचरण करने वालों के खिलाफ दोनों पार्टियों ने कार्रवाई की है। इधर कांग्रेस ने पूर्व एल्डरमैन समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
वहीं बीजेपी ने भी बागी नेताओं की लिस्ट जारी की है। चुनाव के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ प्रत्याशियों ने पार्टी फोरम में शिकायतें दर्ज करवाई हैं। भाजपा की अनुशासन समिति को अब तक पाँच लोगों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं।
इनमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पिंकी पंडा और किरण दुबे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।




