Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस की मांग: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू हो धान खरीदी, PCC चीफ ने कहा- सरकार 3,286 रुपये के समर्थन मूल्य पर करे धान की खरीदी

    कांग्रेस की मांग: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू हो धान खरीदी, PCC चीफ ने कहा- सरकार 3,286 रुपये के समर्थन मूल्य पर करे धान की खरीदी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 10, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कांग्रेस की मांग: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू हो धान खरीदी, PCC चीफ ने कहा- सरकार 3,286 रुपये के समर्थन मूल्य पर करे धान की खरीदी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। हालांकि, इस निर्णय पर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू की जानी चाहिए।

    बैज ने धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 3286 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, केंद्र सरकार दो बार एमएसपी बढ़ा चुकी है, इसलिए राज्य सरकार को भी किसानों के हित में कदम उठाना चाहिए।

    गाय को राजमाता का दर्जा बयान पर कांग्रेस का पलटवार
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गाय को राजमाता का दर्जा देने वाले बयान पर दीपक बैज ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक प्रोपेगैंडा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में लाखों गायों की मौत हो चुकी है, तो भाजपा यह बताए कि पांच लाख गाय आखिर कहां चली गईं?

    Read Also-  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज से फिर शुरू हुआ ‘सहयोग केंद्र’, मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे सुनवाई

    कवर्धा विवाद पर बैज ने भाजयुमो को ठहराया जिम्मेदार
    कवर्धा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मारपीट के मामले पर भी बैज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन भाजयुमो नेताओं ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। उन्होंने चेतावनी दी कि 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कांग्रेस भी अपना विरोध दर्ज कराएगी।

    मंत्री केदार कश्यप पर जवाबी हमला – पश्चाताप यात्रा तो भाजपा निकाले
    मंत्री केदार कश्यप द्वारा कांग्रेस पर किए गए तंज पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि पश्चाताप यात्रा तो भाजपा को निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल सत्ता में रहते हुए किसानों से झूठे वादे किए और दो साल का बोनस भी नहीं दिया। जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कर्ज माफी की और किसानों से किया हर वादा पूरा किया।

    कांग्रेस में पारदर्शिता, भाजपा में पर्ची से बनते हैं मंत्री
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों पर बैज ने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा, हमारे यहां पर्ची से मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बनते, पारदर्शिता हमारी पहचान है।

    Read Also-  आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सरकार करेगी लाल-कार्पेट बिछाकर स्वागत, गृहमंत्री शाह के बयान का डिप्टी CM शर्मा ने किया समर्थन

    महिलाओं और युवाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
    बैज ने बताया कि, दीपावली से पहले पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत पदों पर प्राथमिकता देने की सोच है, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

    किसानों और बिजली बिल के मुद्दे पर सरकार को घेरा
    भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन और बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर बैज ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहा, बिजली बिल दोगुना हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा से जुड़े संगठन ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं, तो समझिए कि भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news cg politics news chhattisgarh political news political news raipur political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.