Controversial statement of Congress leader: मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता का विवादित बयान सामने आया हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को उचक्का बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कथा करनी नहीं आती, उन्हें कथा करने का ज्ञान तक नहीं है। वे कथा में गाने गाते रहते हैं। हिंदू राष्ट्र को लेकर भी कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है।
Read Also- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: गुस्साए परिजनों ने ससुराल वालों की जूते-चप्पल से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Controversial statement of Congress leader: कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के बिगड़े बोल सामने आए हैं। मुकेश ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उचक्का है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कहते हैं कि भगवान राम के पांच बाप थे, धीरेंद्र को कथा करने का ज्ञान नहीं है। कथा करना भी नहीं आती, वे कथा में गाने गाते रहते हैं। मुकेश नायक का मानना है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि जब धर्म के आधार पर पाकिस्तान अलग देश बन गया तो स्वत: ही भारत हिंदू राष्ट्र हो गया था। फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन सा दूसरा हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं।




