MP Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह के जिला अस्पताल में एक नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही जमकर मारपीट कर दी। गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के सदस्यों को जूते-चप्पलों से पीटा। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Read Also- खतरे में Mahakumbh Viral Girl Monalisa ! प्रोड्यूसर ने लगाए डायरेक्टर पर गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
MP Damoh News: मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के सिंगरामपुर सेमरा गांव निवासी आकाश अहिरवार की पत्नी यशोदा अहिरवार ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर उसे दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी को लेकर गुस्साए मायके पक्ष ने एकजुट होकर ससुराल पक्ष के ससुर सहित कई लोगों को बुरी तरह जूते-चप्पल से पीटा।
Read Also- चलती कार में लगी आग: चालक ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
MP Damoh News: बताया न रहा है कि, मृतका यशोदा अहिरवार सागर जिले के रोन गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी करीब छह महीने पहले ही आकाश अहिरवार से हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




