Mahakumbh Viral Girl Monalisa : महाकुंभ 2025 में माला बेचने आईं मोनालिसा आज किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर अपनी कजरारी आंखों को लेकर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की एक फिल्म को साइन किया है। खबर सामने आने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read Also- चलती कार में लगी आग: चालक ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
प्रोड्यूसर ने लगाए डायरेक्टर पर आरोप
Mahakumbh Viral Girl Monalisa : अभी कुछ दिन पहले ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के घर पहुंच कर ‘The Diary of Manipur’ ऑफर की थी। जिसे मोनालिसा ने साइन भी किया। इस खबर खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद मोनालिसा के ट्रेनिंग और इवेंट अटेंड करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसी बीच अब प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक इंटरव्यूड में प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और उसकी फैमिली का फायदा उठाने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने सनोज के साथ काम करने का एक्सपीरियंस खराब रहा है।
Read Also- सेंट्रल जेल में शुरू हुई होली की तैयारियां: पालक, चुकंदर और हल्दी से कैदी बना रहे हर्बल गुलाल और रंग
आज तक एक भी फिल्म नहीं बनी
Mahakumbh Viral Girl Monalisa : जानकारी के अनुसार, दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है। बंगाल डायरी, राम की जन्मभूमि और काशी टू कश्मीर बनाई, पर एक भी नहीं चली। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा फ्रॉड है। आज तक कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। उनके पास न बजट है और न फ़ाइनेंस। उन्होंने कहा कि मणिपुर डायरी भी कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि, मोनालिसा एक बड़े ट्रैप में फंस गई है। उनके अनुसार प्रोड्यूसर सनोज मिश्रा लोगों के पैसे लेकर भागे है। जितेंद्र नारायण ने कहा कि सनोज मिश्रा ने भोले-भाले आदिवासी परिवार के मासूमियत का फायदा उठाया है। परिवार ने मोनालिसा को उसके हवाले कर के बहुत बड़ी गलती की है, वो केवल घुमाएगा।
Read Also- अवैध शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं! सीधे मंत्री जी तक पहुंचेगी शिकायत, Whatsapp नंबर जारी
कई लड़कियों के साथ किया गलत
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का परिवार बहुत सीधा है। सनोज उनके घर गए और बिना कोई जांच किए मोनालिसा के परिवार ने अपनी बेटी को उनके हवाले कर दी। जितेंद्र नारायण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कई लड़कियों ने शिकायत की है कि सनोज मिश्रा उन्हें हीरोइन बनाने का वादा करके मुंबई ले गए, और वहां उनके साथ साथ गलत काम किया।




