MP Indore Latest News: मध्यप्रदेश के इंदौर में होली के पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच इंदौर केंद्रीय जेल में भी त्यौहार की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यहां बंदियों द्वारा हर्बल रंग बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये रंग पालक, चुकंदर और हल्दी जैसी प्राकृतिक चीजों से बनाए जा रहे हैं। जिसे लगाने से किसी तरह की कोई स्किन एलर्जी न हो।
MP Indore Latest News: इस हर्बल कलर के निर्माण को लेकर जेल अधीक्षक अलका सोनकर द्वारा बताया गया कि, होली के त्यौहार को लेकर सेंट्रल जेल में हर्बल कलर की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें पालक, चकुंदर, हल्दी और अन्य तरह की सब्जियों के रस से इन हर्बल कलर को तैयार किया जा रहा है। वहीं सेंट्रल जेल प्रबंधन तकरीबन 1 क्विंटल से अधिक इस तरह से हर्बल कलर तैयार कर इसे बाजार में भी बचेगा।
MP Indore Latest News: इस बार विशेष तौर पर कैदियों को हर्बल कलर किस तरह से बनाना है, उसकी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सेंट्रल जेल के अंदर ही कैदियों के द्वारा इस तरह के हर्बल कलर को तैयार करना भी शुरू कर दिया है।




