बीजापुर। जिले के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK47 और अन्य हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला पामेड थाना क्षेत्र का है। सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली। इसी बीच नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
मुठभेड़ स्थल से तलाशी के दौरान दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं, जिसमें एक एके-47 राइफल और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल है। सुरक्षाबल अभी भी आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।




