Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    September 19, 2026

    Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    September 19, 2026

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित
    • Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कैबिनेट में तीन नए चेहरे: बीजेपी सरकार की थाली में ‘कांग्रेसी पराठा’, आरएसएस की ‘खास डिश’ भी शामिल

    कैबिनेट में तीन नए चेहरे: बीजेपी सरकार की थाली में ‘कांग्रेसी पराठा’, आरएसएस की ‘खास डिश’ भी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 20, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति का स्वाद अब और भी दिलचस्प होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट में जिन तीन नए मंत्रियों की एंट्री कराई है, उसमें दो पुराने कांग्रेसिया और एक खालिस संघी मिलकर राजनीतिक ‘थाली’ को और स्वादिष्ट बना रहे हैं।

    पहला नाम है खुशवंत साहेब का — जिनके पिता बाल दास साहेब ने पूरी जिंदगी राजनीति के स्वर्गलोक का सपना देखा और बेटा टिकट की खोज में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की सीढ़ियां चढ़ते-उतरते रहे। इसे आप राजनीतिक तीर्थयात्रा कह सकते हैं। अब जाकर साहेब को मंत्री पद का प्रसाद मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर इसे देखकर कांग्रेस चुटकी ले रही है कि भाजपा सरकार का “कांग्रेसीकरण” हो गया है।

    दूसरे खिलाड़ी हैं अंबिकापुर वाले राजेश अग्रवाल। कभी कांग्रेस के झंडाबरदार थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे। लेकिन जब समझ आया कि टीएस सिंहदेव के सामने टिकट मिलना उतना ही मुश्किल है जितना दिल्ली में मेट्रो में सीट मिलना, तो फटाफट भाजपा की ट्रेन पकड़ ली। 2023 में सिंहदेव को हराया और अब मंत्री बनने की लाइन में खड़े हैं।

    अब आते हैं तीसरे चेहरे पर, जो है गजेंद्र यादव। ये साहब बचपन से ही संघ की शाखा में झूला झूलते आए हैं। उनके पिता प्रांत संघचालक रहे और ये खुद पार्षद, स्काउट गाइड के सचिव और मंत्री केदार कश्यप के ‘राजनीतिक स्टूडेंट’ भी। सुगबुगाहट है कि इन्हें शिक्षा विभाग मिलेगा, क्योंकि इनके अनुभव का ‘पाठ्यक्रम’ वहीं फिट बैठता है।

    साय कैबिनेट में नए मंत्री तीनों की कहानी साफ कहती है; राजनीति में पार्टी बदलना पाप नहीं, बस जीतना जरूरी है। कांग्रेस से आए लोग भाजपा में फूल-फल रहे हैं, और संघ से आए गजेंद्र यादव तो कह ही रहे होंगे: “सच्चा स्वयंसेवक वही, जो मंत्री बन जाए।”

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #SaiCabinet #CongressInsideBJP #PowerPolitics #ChairGame #RSSConnect #CabinetDrama #PoliticalSwitch #सायसरकार #कांग्रेसकरण #भाजपाकाकैबिनेट #खुशवंतकाकिस्सा #अग्रवालकाअध्याय #संघकासपूत #राजनीतिकजुगलबंदी #कुर्सीकाखेल
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, भाजपा ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    सेवा संकल्प अभियान पर धनेंद्र साहू का निशाना- ‘महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करना ही सबसे बड़ी सेवा’

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.