Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इलेक्ट्रोरल बांड घोटाला और भूपेश बघेल पर इओडब्ल्यू की एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, जानिए क्या कहा

    इलेक्ट्रोरल बांड घोटाला और भूपेश बघेल पर इओडब्ल्यू की एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, जानिए क्या कहा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 20, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read
    इलेक्ट्रोरल बांड घोटाला और भूपेश बघेल पर इओडब्ल्यू की एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, जानिए क्या कहा
    इलेक्ट्रोरल बांड घोटाला और भूपेश बघेल पर इओडब्ल्यू की एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, जानिए क्या कहा

    आशीष पदमवार@ बीजापुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इलेक्टोरल बांड से संबंधित जो जानकारी सामने आई है उससे साफ हो गया इलेक्टोरल बांड मोदी सरकार द्वारा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये लाया गया था। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है। मोदी सरकार ने व्यवसायिक संस्थानों को केन्द्रीय एजेंसियो के माध्यम से डरवा कर छापे मरवाकर गलत कार्यवाही करवाकर इलेक्टोरल बांड के माध्यम से वसूली करवाया। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से मोदी सरकार ने घूस भी वसूला। जिन कंपनियो ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया उनको हजारो करोड़ रू. के ठेके दिये गये। जिन कंपनियो ने भाजपा को चंदा दिया उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार ने रोकवा दी। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि इलेक्टोरल बांड से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद यह साफ हो गया की भाजपा नें अपने आर्थिक लाभ के लिए सारा षड्यंत्र किया।

    ऐसी कई कंपनियों के मामले हैं जिन्होंने इलेक्टोरल बांड दान किया है और इसके तुरंत बाद इन कपंनियो ने मोदी सरकार से भारी लाभ प्राप्त किया है। विक्रम मंडावी ने कहा कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 800 करोड़ रुपए से अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड में दिए हैं। अप्रैल 2023 में, उन्होंने 140 करोड़ डोनेट किया और ठीक एक महीने बाद, उन्हें 14,400 करोड़ रुपए की ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट मिल गया। जिंदल स्टील एंड पावर ने 7 अक्टूबर 2022 को इलेक्टोरल बॉन्ड में 25 करोड़ रुपए दिए और सिर्फ 3 दिन बाद वह 10 अक्टूबर 2022 को गारे पाल्मा 4/6 कोयला खदान हासिल करने में कामयाब हो गया। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा कि “भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से हफ्ता वूसली किया। ईडी/सीबीआई / आईटी के माध्यम से किसी कंपनी पर छापा मारो और फिर कंपनी की सुरक्षा के लिए हफ़्ता (“दान”) वसूला।”

    विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि शीर्ष 30 चंदादाताओं में से कम से कम 14 पर छापे मारे गए हैं। इस साल की शुरुआत में एक जांच में पाया गया कि ईडी/सीबीआई / आईटी छापे के बाद, कंपनियों को चुनावी ट्रस्टों के माध्यम से भाजपा को दान देने के लिए मजबूर किया गया था।

    हेटेरो फार्मा और यशोदा अस्पताल जैसी कई कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से चंदा दिया है। इनकम टैक्स विभाग ने दिसंबर 2023 में शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स पर छापा मारा और जनवरी 2024 में उन्होंने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से 40 करोड़ रुपए का दान दिया। फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स ने 1200 करोड़ रुपए से अधिक का दान दिया है जो इसे अब तक के आंकड़ों में सबसे बड़ा दान देने वाला बनाता है।

    2 अप्रैल 2022 ईडी ने फ्यूचर पर छापा मारा,

    विक्रम मंडावी ने कहा आप क्रोनोलॉजी समझिए 2 अप्रैल 2022 ईडी ने फ्यूचर पर छापा मारा, और 5 दिन बाद (7 अप्रैल) को उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड में 100 करोड़ रुपए का दान दिया। अक्टूबर 2023 आईटी विभाग ने फ्यूचर पर छापा मारा, और उसी महीने उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड में 65 करोड़ रुपए का दान दिया। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से मोदी सरकार ने रिश्वत लेने का नया तरीका खोजा। आंकड़ों से एक पैटर्न उभरता है, जिसमें केंद्र सरकार से कुछ मदद मिलने के तुरंत बाद कंपनियों ने चुनावी बांड के माध्यम से एहसान चुकाया है। वेदांता को 3 मार्च 2021 को राधिकापुर पश्चिम प्राइवेट कोयला खदान मिला, और फिर अप्रैल 2021 में उन्होंने चुनावी बांड में 25 करोड़ रुपए का दान दिया। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा को अगस्त 2020 में 4,500 करोड़ का जोजिला सुरंग प्रोजेक्ट मिला, फिर अक्टूबर 2020 में उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड बांड में 20 करोड़ रुपए का दान दिया। मेघा को दिसंबर 2022 में बीकेसी बुलेट ट्रेन स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला, और उन्होंने उसी महीने 56 करोड़ रुपए का दान दिया।

    यह भी पढ़े:

    जांजगीर में कांग्रेस को बड़ा झटका ,संयुक्त महासचिव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

    तेज आंधी तूफान में स्कूल का छज्जा उड़ा, खाना खा रहे 12 बच्चे घायल, गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    BijapurNews HindiNews StateNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.