Khabarwaad National Desk: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है.
Read also: कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब राजभवन, नवान्न में भेजा गया धमकी भरा मेल; सुरक्षा एजेंसियों की उड़ी नींद
इस लिस्ट में कांग्रेस ने अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को हरियाणा के गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है. कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे.




