रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए प्रदेशभर में अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
Read Also- रायगढ़ में हाथियों का आतंक: बाइक सवारों को दौड़ाया, बाल-बाल बचे युवक
पीसीसी ने जिलाध्यक्षों से कहा है कि वे सूची का बारीकी से परीक्षण कर चार बिंदुओं पर जानकारी तैयार करें और इसे समिति को सौंपें। कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हेराफेरी की आशंका है। इसी वजह से पार्टी अब प्रदेशभर में अभियान चलाकर फर्जी वोटरों की पहचान करेगी।





