Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    September 20, 2026

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    September 20, 2026

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं
    • कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 5 जून से : दीपक बैज की अगुवाई में प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- युक्तियुक्तकरण से कोई स्कूल बंद नहीं हो रहा

    युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 5 जून से : दीपक बैज की अगुवाई में प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- युक्तियुक्तकरण से कोई स्कूल बंद नहीं हो रहा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2025Updated:June 3, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम प्रदेश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू होगा विरोध

    कांग्रेस 5, 6 और 7 जून को प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के फैसले का विरोध दर्ज कराएगी। इसके माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि कैसे युक्तियुक्तकरण की आड़ में सरकार ने 10463 स्कूलों को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच पर सीधा असर पड़ेगा।

    BEO और DEO कार्यालयों का होगा घेराव

    आंदोलन के अगले चरण में कांग्रेस 9, 10 और 11 जून को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों तक यात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान 3 से 5 किलोमीटर की जन-जागरूकता यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहेंगे।

    दीपक बैज होंगे आंदोलन की अगुवाई में

    PCC चीफ दीपक बैज स्वयं इस आंदोलन की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई शिक्षा के अधिकार की है, और कांग्रेस बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

    कांग्रेस का आरोप

    कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार की इस नीति से न केवल शिक्षक बेरोजगार होंगे, बल्कि दूर-दराज़ के गांवों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि स्कूलों का समापन नहीं बल्कि संसाधनों और शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी की आवश्यकता है।

    डिप्टी CM विजय शर्मा का पलटवार – “स्कूल बंद नहीं, हो रहा है विलय”

    दूसरी ओर, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा:

    “यह युक्तियुक्तकरण है, न कि स्कूल बंद करना।
    दो स्कूलों को एक किया जा रहा है ताकि संसाधन और शिक्षक दोनों का समुचित उपयोग हो सके।
    जहां शिक्षकों की अधिकता है, वहां से उन्हें कम स्टाफ वाले स्कूलों में भेजा जा रहा है।”

    उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी, न कि गिरेगी।

    सियासत गहराई

    कांग्रेस जहां इसे ग्रामीण शिक्षा के खिलाफ साजिश बता रही है, वहीं सरकार इसे शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली बनाने की कोशिश बता रही है। अब देखना यह है कि जनता इस लड़ाई में किसके साथ खड़ी होती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

    ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा

    गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.