बलरामपुर। जिले के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतिका के पति संदीप भगत वर्तमान में अरमोरी शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार देर रात पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और परिस्थितियों का जायजा लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।




