मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बनाए गए व्यंग्यात्मक वीडियो को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के सिलसिले में मुंबई पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को उनसे फोन पर संपर्क किया. कुणाल कामरा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं. पुलिस अधिकारियों ने अब तक उन्हें पेशी के लिए कोई तारीख नहीं दी है.
‘प्राइवेट पार्ट छूना रेप की कोशिश नहीं…’, मामले में सुनवाई से SC ने किया इनकार, जानें वजह
सूत्रों के अनुसार, कामरा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया और अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे.
STOK MARKET TODAY CLOSING: मार्केट में बुल्स की दौड़, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी ने 23,650 के ऊपर दी क्लोजिंग, Banking और IT ने संभाला मोर्चा
बता दें कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध स्वरूप मुंबई के स्टूटियो में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था. इस घटना के बाद कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.




