पिछले दिनों विदेशी निवेशकों का रुख बदलने के बाद शेयर मार्केट लगातार 6वें दिन तेजी के साथ बंद हुआ…. आज के कारोबार में सेंसेक्स 1200 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है….जबकि निफ्टी 23,700 के लेवल पर पार कर गया था….हालांकि सेंसेक्स में क्लोजिंग 1,078.87 पॉइंट या 1.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77,984 के लेवल पर हुई है, जबकि निफ्टी 307.95 अंक या 1.32% मजबूत होकर 23,658 के लेवल पर बंद हुआ….आज की रैली को फाइनेंशियल और आईटी स्टॉक ने लीड किया….
Crime News: चाकू की नोक पर तहसीलदार से लूट, 4 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
आज के टॉप गेनर्स स्टॉक (Today’s Top Gainers Stocks)
सोमवार को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल शेयरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी Kotak Bank के शेयरों में आई है. यह स्टॉक 4.68% बढ़त के साथ 2,176 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि NTPC के शेयरों में 4.46% का उछाल दर्ज किया गया है और यह 366.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद, SBI के शेयर 3.67% मजबूत होकर 780.80 रुपये के लेवल पर बंद हुए, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर 3.51% चढ़कर 1459 रुपये के स्तर पर बंद हुए. इसके अलावा, पावर ग्रीड के शेयरों में 3.10 फीसदी का उछाल आया है और ये 291.85 रुपये के स्तर पर क्लोज हुए.




