Corruption in CAMPA fund in Bijapur: बीजापुर जिले के गंगालूर वन परिक्षेत्र में जल एवं मिट्टी संरक्षण के नाम पर साढ़े 96 लाख रुपए से ज्यादा की राशि फर्जी तरीके से आहरित किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए डीएफओ बीजापुर से शिकायत की है। उनका आरोप है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी गंगालूर (सा) द्वारा किकलेर नाला में वर्ष 2020-21 में स्वीकृत जल एवं मिट्टी संरक्षण कार्य के बजाय फर्जी बिलों के आधार पर राशि आहरित की गई और काम को पूरा दिखाया गया।
Corruption in CAMPA fund in Bijapur: गुरुवार को पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी, जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शाह, और बीजापुर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने डीएफओ रंगनाथन रामकृष्ण वाय को ज्ञापन सौंपा। श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि किकलेर नाला में वर्ष 2020-21 में कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के तहत 96.638 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा काम की कोई प्रगति नहीं की गई और फर्जी बिलों के आधार पर राशि आहरित की गई।
Corruption in CAMPA fund in Bijapur: भाजपा नेता ने पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण में हुए फर्जी बिलों के भुगतान की जांच की मांग की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की अपील की है।




