Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 25, 2026

    एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुबई धार्मिक यात्रा के नाम पर दंपति ने की 35 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    दुबई धार्मिक यात्रा के नाम पर दंपति ने की 35 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    दुबई धार्मिक यात्रा के नाम पर दंपति ने की 35 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कटघोरा निवासी वसीम अली और उनकी पत्नी रेशमा रूबी ने दुबई की धार्मिक यात्रा कराने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये वसूल लिए। शिकायतकर्ता शेख अकरम की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ 35 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार, वसीम अली और रेशमा रूबी तालापारा क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर चलाते थे। वर्ष 2023 में उन्होंने शेख अकरम और उनके करीब 10 साथियों को दुबई की धार्मिक यात्रा का भरोसा दिलाया। यात्रा पैकेज के नाम पर दोनों ने सभी से बड़ी रकम वसूल की, लेकिन तय समय पर यात्रा नहीं कराई और न ही पैसे लौटाए।

    Read Also-  7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या: प्रेमी ने बरसाईं 40 से ज्यादा लाठियाँ, खत्म हुई दो जिंदगियाँ

    शेख अकरम ने बताया कि शुरू में दोनों आरोपी यात्रियों से लगातार संपर्क में रहे, लेकिन जैसे-जैसे यात्रा की तारीख करीब आई, उन्होंने बहाने बनाना शुरू कर दिए। बाद में दंपति ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि कई लोगों को धार्मिक यात्रा का झांसा देकर ठगा है। इस वजह से मामला जटिल हो गया है और जांच दल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

    पुलिस का कहना है कि अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है, ताकि कुल ठगी गई रकम और संबंधित सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। वहीं, शहर में इस घटना के बाद टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur cyber fraud news Bilaspur Fraud News bilaspur news bilaspur online fraud news fraud news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.