दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पिता ने पत्नी समेत तीन बेटियों पर लाठी और तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में एक बेटी ज्योति राय 18 वर्षीय की मौत हो गई। वहीं वंदना और प्रीति राय और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारण के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 3:30 बजे आरोपी पत्नी और बेटियो से काफी विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा गया कि आरोपी ने घर में रखे तलवार और लाठी से पत्नी और बेटियों पर हमला कर दिया। खुर्सीपार थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने पारिवारिक कारण के चलते शुक्रवार देर रात घर में विवाद किया। उसी दौरान उसने तलवार से अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी और 2 बेटियों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।




