Crime News in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ शर्मनाक हरकत की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
Crime News in Bilaspur: जानकारी के अनुसार तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला 35 वर्षीय दर्शन बंजारे वहां पहुंचा। इस दौरान वह बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए रेप किया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया, जिसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसने अपनी मां को आप बीती बताई। आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में उंगली डाल दिया था।
Read Also- विधायक रिकेश सेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार….
तीन बच्चों का पिता है आरोपी
Crime News in Bilaspur: पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। उसने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
बच्ची को लेकर थाने पहुंची मां
इस घटना के बाद बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंच गई। यहां उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ASP ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।




