Crime News in MP Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने बस को रुकवाया और फिर वाहन के अंदर हवाई फायर कर यात्रियों के जेवर और कैश छीनकर फरार हो गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना राजनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह राजनगर इलाके में दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए।
Read Also- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी कर पकड़ा 15 टन संदिग्ध बीफ, तीन गिरफ्तार
Crime News in MP Chhatarpur: छतरपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदाते बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। छतरपुर एसपी अगम जैन एक तरफ लगातार इन वारदातों का खुलासा करने में लगे हुए है तो वहीं दूसरी ओर लुटेरे घटना को अंजाम देने में लगे हुए।
Crime News in MP Chhatarpur: यात्रियों ने बताया कि जब अपना फोन निकाला तो बदमाश धमकी देने लगे। कहा कि अगर किसी को फोन किया तो गोली मार देंगे। इतना ही नहीं यात्रियों के विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। बस कंडक्टर के मुताबिक, लुटेरों ने कट्टे की नोंक पर लूट की और आखिरी में मेरे पास आए और खेत की तरफ भाग गए। इसके बाद हमने बस से उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। हमने बाइक का नंबर नोट कर थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर यात्रियों से पूछताछ कर रही है।




