बिलासपुर। न्यायधानी में गुंडे-बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घर में घुसकर जानलेवा हमलों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का है, जहां 8-10 बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिता और बेटे पर बेरहमी से हमला कर दिया।
Read Also- जंगल में अचेत मिली युवती, परिजनों ने जताई गैंगरेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता-पुत्र ने बदमाशों को घर के पास शराब पीने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर बदमाशों ने उनके घर में धावा बोल दिया और लोहे की रॉड व डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also- अयोध्या से लौटे 74 वर्षीय बुजुर्ग ने की तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। शहरवासियों का कहना है कि न्यायधानी में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं इसकी पुष्टि करती हैं।
Read Also- जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, तीन आरोपी हिरासत में
प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल हो सके।




