राजनांदगांव। जिले में म्यूल अकाउंट के माध्यम से लगभग पौने 9 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों के एक समूह ने पिछले 2-3 सालों से जिले में अपनी गतिविधियाँ चला रखी थीं। ये ठग लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खातों से ट्रांजेक्शन करवा लेते थे और उन्हें कमीशन का पैसा देने का झांसा देते थे। ठगों ने आम लोगों को निशाना बनाया और उन्हें शेयर ट्रेडिंग, बैंक अप्रूवल, टावर लगवाने जैसे झांसे देकर उनके बैंक खाते, चेकबुक और एटीएम कार्ड हासिल कर लिए थे।
Raipur Chakubaji News: प्रेमिका के चक्कर में 2 लड़कों ने खेला खुनी खेल, इस बात को लेकर धारदार चाकू से किया वार
एसपी मोहित गर्ग के अनुसार, राजनांदगांव साइबर सेल और बसंतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खातों से लगभग 9 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। आरोपियों ने बैंक खातों को बेचने और किराए पर देने का काम किया था और इस पूरी ठगी को छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन के माध्यम से किया, ताकि किसी को शक न हो। गिरफ्तार आरोपियों में खाता सप्लायर भी शामिल हैं, जो बैंक खातों की आपूर्ति करते थे।
International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव
एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे पैसों के लालच में न आएं और अपने बैंक खातों का दुरुपयोग होने से बचाएं। यह घटना साफ तौर पर यह दिखाती है कि बैंक खाता सुरक्षा और सावधानी बरतने की कितनी जरूरत है, ताकि ऐसे धोखाधड़ी के मामलों से बचा जा सके।




