Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026

    धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार

    September 8, 2026

    एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब, देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार बना आकर्षक का केंद्र…

    कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब, देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार बना आकर्षक का केंद्र…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Dhamtari Latest News
    Dhamtari Latest News

    Dhamtari Latest News : कृष्णा दीवान।   ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला आयोजित किया गया है। इस मेले में हजारों दर्शनार्थियों सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा, बस्तर और अंचल के कोने-कोने से आंगा देव सहित सैंकड़ों देवी-देवता अपने पूरे स्वरूप में मंदिर पहुंचे। देवी-देवताओं ने डांग-डोली, बाना आदि लिए जोहार भेंटकर परंपरागत रूप से मंदिर परिसर में परिक्रमा की।

    सिहावा विधायक और ट्रस्ट के संरक्षक अम्बिका मरकाम, कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, संरक्षक कैलास पवार, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिव राज शाहउपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,रवि दुबे आदि पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हर साल की भांति इस साल भी मेले में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से लोग मेला स्थल पहुंचे। मंदिर में उन्होंने कतारबद्ध हो दर्शन किया।

    Read Also-  5वीं-8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

    ये हैं व्यवस्थाएं
    Dhamtari Latest News : पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। देउर पारा के युवाओं ने सारी व्यवस्था संभाली। पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। स्काउट-गाइड की छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर में भोजन परोसा। स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम भी अपनी सेवाओं में डटे रहे।

    छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    लोगों ने मेले में क्राफ्ट बाजार, मीना बाजार, मौत का कुंआ, सर्कस, झूला-ड्रेगन, आदि का लुत्फ उठाया। वहीं विभिन्न दुकानों में जमकर खरीददारी की, जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली। रात को छतीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पुराणिक साहू कृत लहर गंगा’ का मंचन हुआ, जिसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया।

    Read Also-  जनहित याचिका पर HC ने केंद्र से मांगा हलफनामा: छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम एक्सपर्ट की कमी, हाई कोर्ट ने कहा- यह गंभीर, जल्द नियुक्ति करें…

    मेले में देवी- देवताओं का अद्भुत श्रृंगार
    Dhamtari Latest News : ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम मेले में इस साल देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। देवपूर, सिहावा में आयोजित इस धार्मिक मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भव्य झांकियों का दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। देवी-देवताओं की अलौकिक साज-सज्जा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना और पररम्परागत वाद्यों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    dhamtari latest news dhamtari news dhamtari news cg dhamtari news live dhamtari news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.