आशीष पदमवार. बीजापुर। जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के युवाओं के लिए आरक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भर्ती न केवल रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगी बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा और समाज में योगदान का भी अवसर प्रदान करेगी।
कुल रिक्त पद
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 126 पद
- महिला उम्मीदवारों के लिए: 22 पद
कुल पद: 148
आवेदन एवं पंजीकरण
- तिथि: 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक
- स्थान: फुटबॉल स्टेडियम, एजुकेशन सिटी, बीजापुर
शारीरिक दक्षता परीक्षा
- तिथि: 21 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2025 तक
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष (01 अगस्त 2025 को आधार मानकर)
शारीरिक मापदंड
- पुरुष उम्मीदवार: ऊंचाई 153 सेमी (छूट के बाद), छाती – 74.5 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
- महिला उम्मीदवार: ऊंचाई 140.5 सेमी (छूट के बाद)
जानकारी हेतु संपर्क मोबाइल: 62649-15190
CRPF की यह विशेष भर्ती आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार और राष्ट्र सेवा का अभूतपूर्व अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में पंजीकरण कर सकते हैं और अपने भविष्य को मजबूत दिशा दे सकते हैं।




