Cyber Crime in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक ठग आम लोगों को अपना निशाना बना रहे थे। लेकिन अब ये ठग आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मंडला जिले से सामने आया है। जहां ठगों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर रुपए की डिमांड की। इस संबंध में एक व्यक्ति ने साइबर सेल से संपर्क किया और बताया कि कलेक्टर मंडला की फोटो वाले व्हाट्सएप अकाउंट से उसे एक मैसेज आया है। जिसमें पैसों की मांग की गई है।
Read Also- सीएम मोहन यादव ने की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
एसपी ने कही ये बात
Cyber Crime in Madhya Pradesh: वहीं इस मामले में एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि श्रीलंका का मोबाइल नंबर उपयोग किया जा रहा हे और ठगों के द्वारा स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, और उनसे पैसे की डिमांड की जा रही है। वहीं अधिकारियों द्वारा प्रचार किया गया हैं, जिससे अभी तक कोई अप्रिय घटना नही हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के नंबर को ब्लॉक किया जा रहा है। इस नंबर की जांच करने पर पाया गया कि नंबर तो श्रीलंका का है पर ऑपरेट भारत से किया जा रहा है। वहीं बैंकों के कई अकाउंट नंबर इनके सीज किए गए है।
Read Also- बागेश्वर धाम जाते वक्त ट्रक से भिड़ा ऑटो, 7 लोगों की मौत
पुलिस ने जारी की एडवायजरी
Cyber Crime in Madhya Pradesh: पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा है कि आजकल सायबर अपराधी एवं अपराधिक तत्वों द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के फोटो एवं नाम का उपयोग करके सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप आदि पर फर्जी/फेक एकाउंट बनाकर विभिन्न तरीके से अपनी बातों में फंसाकर किसी भी प्रकार की मांग या पैसे आदि की डिमांड करते हैं। ऐसे ठगों से सावधान रहें, जो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम की आईडी बनाकर आपसे संपर्क करतें हैं।




