राजनांदगांव। जिले के मोहला इलाके के बिरझुटोला गांव में 30 साल के युवक की लाश खेत में मिली है। युवक की पहचान ग्राम ओरछे निवासी संजीव कुमार सलामे के रूप में हुई है। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मोहला पुलिस ने रविवार तक मामला सुलझा लेने का दावा किया है।
CG NEWS: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई के पहले सप्ताह में होंगे घोषित, मूल्यांकन कार्य पूर्ण, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
मोहला पुलिस ने बताया कि संजीव सलामे पांच दिन पहले अपने गांव से अपने ससुराल बोगाटोला जाने निकला था। लेकिन वह अपने घर नहीं लौटा। इसी बीच उसकी लाश बोगाटोला से एक किमी दूर ग्राम बिरझुटोला के खेत में देखी गई। जिसकी सूचना पुलिस को आसपास के ग्रामीणों ने दी। संजीव के लापता होने के बाद भी उसके ससुराल के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संजीव सलामे की हत्या की गई है। जिसके बाद उसके शव को खेत में फेंका गया है।
Building collapses : छह मंजिला इमारत गिरी , 11 लोगों की मौत… कई दबे; रेस्क्यू जारी




