छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे एक हफ्ते के भीतर आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर, संबंधित जानकारी सार्वजनिक करें।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब आरक्षण प्रक्रिया फिर से शुरू करने के आदेश के बाद, राज्य में पंचायत चुनावों की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
देखें आदेश की कॉपी:-




