Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने दिए निर्देश

    August 20, 2026

    वक्फ अधिकरण के आदेश के बाद एक्शन, सदर बाजार की संपत्ति खाली कराने नोटिस चस्पा

    August 20, 2026

    IGKV पेपर लीक मामले में CM साय सख्त, बोले- जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने दिए निर्देश
    • वक्फ अधिकरण के आदेश के बाद एक्शन, सदर बाजार की संपत्ति खाली कराने नोटिस चस्पा
    • IGKV पेपर लीक मामले में CM साय सख्त, बोले- जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • जल जीवन मिशन में देरी बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
    • सचिव शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में 33 जिलों में बाढ़ मॉक ड्रिल, मंत्रालय से हुई निगरानी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
    • नगरीय प्रशासन के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संभाला मोर्चा, योजनाओं की मैराथन समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जल जीवन मिशन में देरी बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    जल जीवन मिशन में देरी बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रदेश में जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मुख्य सचिव ने जिलों के कलेक्टरों से उनके जिले के जल-जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि वे जल-जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुचांने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर काम करें। लोगों के घरों में नलों से पानी मिल इसके लिए चलायी जा रही स्कीमों को तहत पूर्ण करायें। पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भौतिक सत्यापन करायें और पंचायतों को हस्तांतरित योजनाओं के लंबित भुगतान शीघ्र करायें। मुख्य सचिव ने साफ कहा है जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सोलर आधारित योजनाओं एवं क्रेडा संबंधित नल-जल योजनाओं के कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान की कार्यवाही शीघ्रता से करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टरों को स्त्रोत समस्यामूलक योजनाओं के कार्यों को स्थानीय निधि से पूर्ण कराने कहा गया है।

    मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जहां सब इंजीनियरों की कमी है वहां पर दूसरे विभागों के इंजीनियरों से जल-जीवन मिशन के कार्यों को कराने के लिए कार्यवाही करें। कॉन्फ्रेंस में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित मासिक बैठक हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक की कार्यवाही का समय पर विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा जल जीवन मिशन की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर स्पष्ट आकलन, बेहतर योजना और प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें, ताकि राज्य के प्रत्येक परिवार को समयबद्ध रूप से हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जा सके।

    बैठक में 55 एलपीसीडी 7 दिवसों से कम जल प्रदाय की जा रही स्कीमों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुल कैसर हक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने दिए निर्देश

    वक्फ अधिकरण के आदेश के बाद एक्शन, सदर बाजार की संपत्ति खाली कराने नोटिस चस्पा

    IGKV पेपर लीक मामले में CM साय सख्त, बोले- जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    सचिव शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में 33 जिलों में बाढ़ मॉक ड्रिल, मंत्रालय से हुई निगरानी

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.