Delhi Breaking News : आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे केजरीवाल ने कार्यकर्तओं को संबोधित करके हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दूंगा। कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।
उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दो दिनों बाद इस्तीफा देने जा रहा हूं। अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम पर फैसला लिया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा, ”जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। BJP के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। आज ये हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है। मैं “पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा” इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था। ‘उन्होंने आगे कहा, ”2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफ़ा दूंगा। कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी। अब दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही दोबारा मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।




