Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में शानदार बहुमत हासिल किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामने करना पड़ा है और उसकी 10 साल की सत्ता समाप्त हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर से चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। अब इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला बयान सामने आया है। प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर बड़ी निशाना साधा है।
Read Also- दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आया पहला रिएक्शन, जानिए PM ने क्या-क्या कहा
लोग बदलाव चाहते थे- प्रियंका गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- ” “मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।”
किसे कितनी सीटें मिली?
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट रही है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरा बार दिल्ली चुनाव में 0 सीटें हासिल हुई है। हालांकि, कई सीटों कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे हैं और बड़ा नुकसान किया है।
Read Also- दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी, कहा- कहा- छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता
केजरीवाल ने हार के बाद क्या कहा?
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को जीत की बधाई दी और जनादेश को स्वीकार किया है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों की उम्मीदें पूरी होने की उम्मीद लगाई। केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। उनकी पार्टी का मानना है कि राजनीति लेकसेवा का एक जरिया है और सत्ता से बाहर रहकर भी आम आदमी पार्टी लोगों की सेवा कर सकती है। केजरीवाल ने अंत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा “आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। आपको इस दौरान बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन आपने पूरे मेहनत के साथ अच्छा चुनाव लड़ा। इसके लिए बधाई।”




