Khabarwaad National Desk: सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में वह आज ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। सुनवाई के दौरान एएसजी वी राजू ने दावा किया कि हवाला के जरिए पार्टी को पैसा भेजा गया।
Read Also: CG NEWS: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण, मचा हाहाकार
वहीं सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि अगर आपके पास सबूत हैं…लेकिन आम तौर पर जांच अधिकारी को तब तक गिरफ़्तारी नहीं करनी चाहिए जब तक उसके पास ‘दोषी’ साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत न हों। यही मानक होना चाहिए।
Read Also: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को फिर किया गया रद्द, सामने आयी ये वजह…




