नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास सोमवार शाम हरियाणा रजिस्टर्ड कार में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर बारह हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अस्पताल में तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। विस्फोट में बीस लोग घायल हुए थे।
धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई सहित पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों और साजिश की गहराई तक पहुंचने में जुटी हैं। घटनास्थल से बरामद अवशेष और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।




