नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ABVP को बधाई दी।
शाह ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई। यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में विश्वास का प्रतिबिंब है। इससे परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को गति मिलेगी।”
DUSU चुनाव के नतीजे
-
अध्यक्ष: आर्यन मान (ABVP) ने NSUI की जोसलीन नंदिता चौधरी को हराया।
-
उपाध्यक्ष: राहुल झांसला यादव (NSUI)
-
सचिव: कुणाल चौधरी (ABVP)
-
संयुक्त सचिव: दीपिका झा (ABVP)
ABVP की इस जीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है।




