मुंबई। टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर चर्चित हुईं सोनारिका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। उन्होंने गोवा में समंदर किनारे बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया, जिसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
सोनारिका ने फरवरी 2024 में राजस्थान में बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी। अब डेढ़ साल बाद कपल पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहा है। व्हाइट नेट गाउन में सोनारिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं पति विकास भी उनके साथ व्हाइट शर्ट और बेज पैंट में ट्विनिंग करते दिखे।
फोटोज में कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। विकास, सोनारिका को प्यार से पैंपर करते दिखे।
सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, “हमारी जिंदगी का बड़ा एडवेंचर आना अभी बाकी है,” और इसके साथ इन्फिनिटी और बेबी इमोजी जोड़ी। फैंस और सेलेब्स सोनारिका को बधाई दे रहे हैं।




