Dhamtari Breaking News: धमतरी के गंगरेल डैम के पीछे फुटहामुड़ा के पास एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला हत्या और आत्महत्या का है पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है। यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
Read Also- मैसूर घूमने गई युवती से UP के युवक ने की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 5.22 लाख, आरोपी गिरफ्तार
Dhamtari Breaking News: जानकारी के अनुसार, गंगरेल बांध के पीछे फूटहामुड़ा के पास आज सुबह एक युवक की पानी में तैरती हुई लाश मिली है। मामले की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के हाथ पर एक टैटू है जिसमें जैक लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश सड़ने की वजह से पुलिस को शव की शिनाख्त करने में परेशानी आ रही थी। वहीं आसपास के इलाके में पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त हो गई है।
Read Also- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, शख्स की मौके पर मौत
Dhamtari Breaking News: मृतक युवक की शिनाख्त जीतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरौद मगरलोड निवासी के रूप में हुई है। युवक की लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।
केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल केरेगांव पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है।




