Dhamtari fraud News: जिले में भूत-प्रेत का डर दिखाकर और संतान प्राप्ति के नाम पर ठगी करने वाले कथित ढोंगी बाबा साहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने 14 लोगों से 11 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी की है। वही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का नोटिफिकेशन जारी, 22 जुलाई से होगा शुरू
Dhamtari fraud News: मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी गरियाबंद निवासी पूरन साहू अपने आप को बाबा बताता था और लोगों को शारीरिक इलाज, घर बंधन, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर दैवीय प्रकोप का भय दिखाते थे। साथ ही जिनकी कोई संतान नहीं होती थी उसे संतान प्राप्ति की गारंटी देता था। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूल करता था।
Read Also- विवाद के बाद पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
Dhamtari fraud News: वहीं जब लोगों को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो मगरलोड थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूरन साहू और उसके सहयोगी मगरलोड निवासी रमाकांत साहू एवं भीष्म कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर तीनों ने ठगी की बीत स्वीकार की। पुलिस की माने तो आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करता था।




