धर्मेंद्र यादव
Dhamtari News: धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें विकासखंड नगरी के ग्राम डोंगाडूला में 21 वर्ष के युवक ने पंचायत भवन के अंदर आत्महत्या कर लिया है। युवक ने पंचायत भवन के अंदर सभाहाल में सरपंच के चेंबर के दराज में कुर्सी रखकर गमछे को छत में लगे हुक पे बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

Read Also- प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में छाए बादल, तेज बारिश की संभावना
Dhamtari News: युवक की पहचान तुसार साहू पिता दौलत राम के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय युवक तुसार बीए सेकंड की पढ़ाई पूर्ण कर चुका था लेकिन युवक की दिमागी हालत 6 माह पूर्व से ही ठीक नही थी जिस कारण युवक ने पढ़ाई भी बंद कर दिया था।
Read Also- उच्च न्यायालय ने ख़राब सड़कों को लेकर नई सरकार से मांगा जवाब
Dhamtari News: डोंगाडूला के प्रत्यक्ष दर्शी ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत नगरी थाना में दी जिसकी जांच हेतु नगरी पुलिस तत्काल डोंगाडुला के मौकाए स्थल पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।




