मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में नजर आई थीं। भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन उनके अभिनय ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अब एक इंटरव्यू में डायना ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक और सांसदों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें आयोजन की खास झलकियां
डायना ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह बीते 10 से 12 वर्षों से हर्ष सागर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। इस बारे में उन्होंने अब तक कभी खुलकर बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता मजबूत है और वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।
देशभर में फिर डराने लगा कोरोना, अब तक 120 की मौत, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
इसके साथ ही डायना ने बॉडीशेमिंग को लेकर अपनी पीड़ा भी साझा की। उन्होंने बताया कि बचपन से ही लोग उन्हें उनकी पतली काया के लिए ताने मारते आए हैं। डायना ने कहा, “मैं बहुत यंग थी जब मां मुझे एक डायटीशियन के पास लेकर गई थीं। उन्होंने मुझे रोज 6 केले खाने की सलाह दी थी। मैं 4 केले तो खा लेती थी, लेकिन वजन नहीं बढ़ा। मैंने कई चीजें ट्राय कीं लेकिन कुछ भी असर नहीं किया।”
डायना ने बॉडीशेमिंग की संस्कृति को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, “किसी की बॉडी देखकर उस पर कमेंट करना या उसे नीचा दिखाना पूरी तरह गलत है। अगर कोई महिला पतली है, तो ये उसका व्यक्तिगत मामला है। दूसरों को इससे क्या परेशानी हो सकती है?”
डायना की इस बेबाकी ने एक बार फिर बॉडी इमेज और समाज में फैली सोच को लेकर जरूरी बहस को सामने लाया है।




