Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक और सांसदों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें आयोजन की खास झलकियां

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक और सांसदों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें आयोजन की खास झलकियां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 21, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    International Yoga Day
    International Yoga Day

    रायपुर। International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भव्य और उत्साहजनक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित इन आयोजनों में राज्यपाल से लेकर आम नागरिकों तक ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

    Read Also-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी बोले – वैश्विक संकटों के बीच ‘पॉज बटन’ है योग, सभी नागरिकों से अपनाने की अपील

    रायपुर में राज्यपाल की उपस्थिति में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन
    मुख्य कार्यक्रम रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका ने भाग लेकर योग की महत्ता को रेखांकित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल डेका से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, सांसद ने किया योगाभ्यास, देखिए तस्वीरों में एक झलक…

    International Yoga Day:  कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी लाल उमेद सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक योग कर “स्वस्थ तन, स्वस्थ मन” का संदेश दिया।

    Read Also-   कैदी की संदिग्ध मौत का मामला: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासन से दो हफ्ते में मांगा जवाब

    कवर्धा में स्कूटी से पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    कवर्धा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्कूटी से पहुंचे, जो योग के प्रति उनके निजी उत्साह और सादगी का प्रतीक रहा। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

    मुंगेली में योग को बताया जीवन का अभिन्न हिस्सा
    International Yoga Day:  मुंगेली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ विधायक पुन्नूलाल मोहले, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। साव ने कहा, “योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं। योग आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।”


    रायगढ़ में वित्त मंत्री और महापौर ने की सहभागिता

    बोईरदादर स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और महापौर जीवर्धन चौहान ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने योग के प्रति समाज के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाया।

    Read Also-  ट्रैफिक टीआई की गाड़ी ने सिग्नल में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, चार कार हुई डैमेज… पुलिस पर ड्राइवर को भगाने का भी आरोप

    झगराखांड़ में बारिश भी नहीं रोक सकी लोगों का उत्साह
    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में नगर पंचायत झगराखांड़ के मांगलिक भवन में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। बारिश के बावजूद सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। मंत्री ने “स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ जीवन” का संदेश देते हुए कहा कि योग को जीवनशैली में शामिल कर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, डीएफओ मनीष कश्यप, एसडीएम लिंगराज सिदार और संयुक्त कलेक्टर सीएस पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    बलरामपुर में कृषि मंत्री नेताम ने किया ‘तितली आसन’
    International Yoga Day:  बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने “तितली आसन” कर योगाभ्यास की शुरुआत की। कार्यक्रम में कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

    सक्ति में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में योग और वृक्षारोपण
    सक्ती के सामुदायिक भवन में आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आमजन के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    कांकेर में ‘हरित योग’ और ‘योग संगम’ थीम पर हुआ आयोजन
    कांकेर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नरहरदेव स्कूल में “हरित योग” और “योग संगम” थीम पर आधारित आयोजन हुआ, जिसमें सांसद भोजराज नाग सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।


    जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
    International Yoga Day:  इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में आयोजित योग साधना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन के साथ योग किया। उन्होंने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक और आत्मिक शुद्धि का मार्ग है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    11th international yoga day international day of yoga international day of yoga 2025 International yoga day international yoga day 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.