रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक विभाग के थाना प्रभारी विशाल कुजूर की गाड़ी ने सिग्नल में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी है। इस टक्कर में चार कारों को क्षति पहुंची है, जिसके बाद गाड़ी मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। हालांकि इस घटना में गाड़ी में बैठे लोगों किसी भी प्रकार की चोट आने की खबर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार; तेलीबांधा सिग्नल में रेड लाइट जलने के बाद गाड़ियां खड़ी हुई थी। इस दौरान ट्रैफिक टीआई विशाल कुजूर की विभागीय बोलेरो गाड़ी में सवार उनके ड्राइवर अजय ध्रुव ने एक चार गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी है। हालांकि ड्राइवर अजय ध्रुव शराब के नशे में थे या फिर गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार; टक्कर से डैमेज हुई गाड़ियों के मालिक का गुस्सा जब ड्राइवर अजय ध्रुव पर फूटने लगा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे मौका देखकर वहां से भगा दिया।




