नई दिल्लीं। सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 119 चीनी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। इन ऐप्स का लिंक चीन और हांग कांग के डेवलपर्स से है। बैन हुए ज्यादातर ऐप्स में खास तौर पर वीडियो और वॉइस चैट प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।
अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
ये सभी ऐप्स भारत में गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट थे। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स के जरिए भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा था। भारत ने पहली बार 2020 में डिजिटल स्ट्राइक करते हुए TikTok, Shareit समेत सैकड़ों चीनी ऐप्स को बैन किया था।
CG Panchayat Election: मतदान केंद्र के बाहर पैसा बांटने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
फिर से डिजिटल स्ट्राइक
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सीटी द्वारा ऑपरेट की जाने वाली लूमन डेटाबेस में बैन हुए ये चीनी ऐप्स लिस्टेड हैं। 20 जून 2020 को भारत ने 100 से ज्यादा चीनी ऐप्स बैन किए थे। इसके अलावा 2021 और 2022 में भी डिजिटल स्ट्राइक करते हुए कई और चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया गया था।




