नई दिल्ली. टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था. इस खबर ने कपल के फैंस को काफी निराश भी किया था. अब विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका से अलग होने की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन दोनों को ऐसी बातों पर हंसी आती है और वो इन सब चीजों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का होने जा रहा तलाक ? कपल ने किया रिएक्ट
विवेक दहिया एबीपी न्यूज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अपने तलाक के बारे में बात करते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, बहुत मजे आ रहे हैं. मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे. हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे ‘अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे’.
सांसद की अनोखी जिद…! सीएम से मांगा बंगला, नहीं मिला तो SSP के बंगले पर टांग दीं पांच नेमप्लेटें
एक्टर आगे कहते हैं, मैं भी यूट्यूब व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है ये क्लिकबेट क्या होता है. मैं ये सब अच्छे से समझता हूं. कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे. लेकिन, उसमें कुछ सच्चाई नहीं होती. हमें ऐसी झूठी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.
बता दें, कपल की मुलाकात पॉपुलर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. मिलने-जुलने के कुछ समय बाद ही कपल डेट करने लगा था. उन्होंने 8 जुलाई 2016 को शादी की. जहां दिव्यांका ने 2006 में ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से टीवी पर डेब्यू किया, वहीं विवेक का पहला टीवी रोल 2013 में ‘ये है आशिकी’ में था. वे कई शो में भी नजर आए, जैसे 2017 में इस जोड़ी ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ जीता.




