इस्लामाबाद। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी स्थानों को टारगेट करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से संघर्ष क्षेत्रों से निकल जाने की सलाह दी है। पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन ने बुधवार को अमेरिकी नागरिकों को एक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च करने के कुछ घंटों के बाद आया है।
Operation Sindoor: 26 आतंकी ढेर, 46 घायल.. पाकिस्तान के पंजाब में लगी इमरजेंसी
अमेरिकी मिशन का बयान
अमेरिकी मिशन ने बयान जारी कर कही, “हम पाकिस्तान में भारत द्वारा एयर स्ट्राइक की रिपोर्ट के बारे में जानते हैं। हम इस पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। अमेरिकी नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘डू नॉट ट्रैवल’ सलाह जारी की गई है। इससे पहले, अमेरिकी राज्य विभाग ने मार्च में एक यात्रा सलाहकार जारी कर अपने नागरिकों से पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने और सशस्त्र संघर्ष की क्षमता के कारण पाकिस्तान की यात्रा न करने का भी आग्रह किया था।
PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठक : ऑपरेशन सिंदूर पर आया पहला रिएक्शन, ‘एकदम सटीक हमला, ये होना ही था
भारत का ऑपरेशन सिंदूर
इधर, भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ये स्पष्ट किया गया है कि यह हमला आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था और इस दौरान कोई भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं पर अटैक नहीं किया गया है।




