Dr. Pream prakash Singh : राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ शासन से परामर्श पर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह (प्रोफसर प्राणीशास्त्र) को संत गहिरा गुरू यूनिवर्सिटी सरगुजा का नया कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह वर्तमान में स्व. श्री महली भगत कॉलेज कुसमी बलरामपुर में बतौर प्रोफेसर पदस्थ थे। राज्यपाल रमेन डेका ने तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।




