Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराबी पिता ने दो साल के मासूम बेटे की ली जान, पत्नी को फोन कर बोला- तेरे बेटे को मार दिया

    शराबी पिता ने दो साल के मासूम बेटे की ली जान, पत्नी को फोन कर बोला- तेरे बेटे को मार दिया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 17, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    शराबी पिता ने दो साल के मासूम बेटे की ली जान, पत्नी को फोन कर बोला- तेरे बेटे को मार दिया

    सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव में एक पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला और इसके बाद पत्नी को फोन कर कहा कि, मैंने तेरे बेटे को मार डाला है।

    विवाद और मारपीट से तंग आकर मायके गई थी पत्नी
    जानकारी के अनुसार, करजी गांव निवासी जुगलाल सिंह की शादी साल 2022 में रोपाखार मैनपाट निवासी विनीता सिंह से हुई थी। 2023 में उनके घर बेटे हर्षित का जन्म हुआ। शादी के बाद से ही जुगलाल शराब के नशे में पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा। अत्याचार से तंग आकर विनीता एक साल पहले अपने बेटे को लेकर मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी।

    बेटे को साथ ले गया, फिर कर दी हत्या
    कुछ दिन पहले जुगलाल ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ चलने को कहा। पत्नी ने इंकार किया, तो उसने बेटे हर्षित को यह कहते हुए अपने साथ ले लिया कि वह उसके बिना जी नहीं पाएगा। 16 सितंबर को शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने बेटे को घर से घसीटते हुए अंदर ले जाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर जमीन पर पटक दिया। मासूम गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा और फिर शांत हो गया।

    Read Also-  माओवादियों का खूनी खेल: मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

    पत्नी को किया कॉल- “बाबू को मार दिया हूं”
    वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी को फोन कर कहा कि उसने बेटे को मार डाला है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बच्चे को करजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    आरोपी गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज
    पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी जुगलाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    पत्नी विनीता सिंह ने बताया कि उसका पति हमेशा नशे में धुत होकर विवाद करता था। प्रताड़ित होकर ही वह मायके में रह रही थी। उसने कहा कि कुछ दिन पहले ही पति बेटे को साथ लेकर आया था और वारदात के दिन फोन कर कहा बाबू को मार रहा हूं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news surajpur crime news surguja crime news surguja latest news surguja news update surgujacrime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.