Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    September 5, 2026

    झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल

    September 5, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    • साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दशहरे पर शराबी युवक का उत्पात, दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

    दशहरे पर शराबी युवक का उत्पात, दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 3, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    दशहरे पर शराबी युवक का उत्पात, दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

    कोरबा। जिले में दशहरे के दिन एक शराबी युवक ने उत्पात मचाते हुए दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। खरमोरा अटल आवास में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी बेल्ट से पीड़ितों को बेरहमी से पीटते हुए ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाता नजर आ रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पीड़ितों की पहचान चंदन महराना, निवासी रामनगर और राज कुमार, निवासी अमलइया पारा के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़कर आरोपी से छोड़ने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी मां की तबीयत खराब है और दशहरे का दिन है, लेकिन आरोपी ने उनकी एक न सुनी। आरोप है कि पिटाई के दौरान उनका खाना भी नीचे गिरा दिया गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह: बस्तर दशहरे में होंगे शामिल, बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विशाल दास के रूप में हुई है, जो खरमोरा अटल आवास का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था और आदतन अपराधी है। वह कई बार जेल जा चुका है। घटना के दौरान उसने अपने बॉस को वीडियो कॉल भी किया, जिसमें पीड़ित युवक उससे माफी मांगते नजर आ रहे थे।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आसपास मौजूद लोग पीड़ितों की मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अटल आवास में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और इस तरह की घटनाएं यहां नई नहीं हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

    कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg korba crime news crime news korba crime korba crime news korba crime news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.