Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 राज्यों में 29 एयरपोर्ट्स बंद, 165 फ्लाइट्स रद्द…

    भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 राज्यों में 29 एयरपोर्ट्स बंद, 165 फ्लाइट्स रद्द…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 9, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Flights Cancelled

    Flights Cancelled: नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से देश के आठ राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है और कई शहरों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    Read Also-   सावधान ! सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और पोस्ट शेयर करना पड़ सकता है महंगा , AI बेस्ड सिस्टम होगा लॉन्च

    इंडिगो और एयर इंडिया की बड़ी घोषणा
    Flights Cancelled:  इंडिगो एयरलाइंस ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई की रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। इससे कुल 165 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया ने भी जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी उड़ानों को 10 मई सुबह 05:29 बजे तक स्थगित कर दिया है।

    एयरपोर्ट्स पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    Flights Cancelled:  सिविल एविएशन विभाग ने नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत अब यात्रियों को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। दिल्ली एयरपोर्ट ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वहां कामकाज सामान्य है, लेकिन एयरस्पेस और सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है।

    Read Also-  BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकी ढेर

    अन्य अहम अपडेट्स:

    • अकासा एयर ने हैंड बैगेज की सीमा 7 किलो तय की है।

    • अमृतसर में सभी घरेलू और वाणिज्यिक उड़ानें बंद कर दी गई हैं।

    • चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के इस्तेमाल के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

    • इंडिगो ने ग्वालियर सहित 11 शहरों की उड़ानें रद्द की हैं।

    • दिल्ली एयरपोर्ट से विभिन्न एयरलाइंस की 20 उड़ानें रद्द की गई हैं।

    डिफेंस कर्मियों को राहत
    एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि जिन डिफेंस कर्मियों ने 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए हैं, उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें 30 जून तक एक बार की फ्री रिशेड्यूलिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    Read Also-    चिनाब नदी से छोड़ा गया पानी; बगलिहार और सलाल डैम के कई गेट खुले

    ईंधन आपूर्ति सामान्य
    Flights Cancelled:  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशभर में ईंधन की आपूर्ति को लेकर आश्वस्त किया है कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लाइन सामान्य रूप से काम कर रही है। कंपनी ने नागरिकों से पैनिक बाइंग से बचने की अपील की है।

    स्कूलों पर भी असर
    जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    airlines cancel flights flight cancellations india flight cancelled flights cancelled flights cancelled today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.