KHABARWAAD RAIPUR. दुर्ग के कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे में 14 व्यक्तियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति ने लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 9, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाए। इसके साथ ही मे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है। वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।




