Khabarwaad NationalDesk.दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर ईडी की टीम पहुंची है. ACP रैंक के कई अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. सामने आया है कि 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं और वे यहां समन देने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. गुरुवार को 10वां समन सीएम केजरीवाल को दिया गया है.
ईडी के जांच अधिकारी जोगेंद्र सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनके घर की भी तलाशी ली जा रही है. इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है जहां हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है.
इस बीच दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है. आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर किया पोस्ट
इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) .,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं.. सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता’
यह भी पढ़े :
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
देवर-भाभी ने लगाया मौत को गले, पुलिस ने जताई ये आशंका
रुद्राक्ष बेचने वाले दंपति निकले नक्सलियों के सप्लायर, इतने किलो विस्फोटक सामाग्री जब्त…




